मौसम अपडेट : मानसून की केरल में दस्तक, जानें अपने राज्य का हाल

मौसम अपडेट : मानसून की केरल में दस्तक, जानें अपने राज्य का हाल

मौसम अपडेट : मानसून की केरल में दस्तक, जानें अपने राज्य का हाल


[caption id="attachment_1641" align="alignnone" width="300"]मौसम अपडेट : मानसून की केरल में दस्तक, जानें अपने राज्य का हाल मौसम विभाग ने दी अनेक हिस्सों में आंधी-वर्षा की चेतावनी मौसम अपडेट : मानसून की केरल में दस्तक, जानें अपने राज्य का हाल
मौसम विभाग ने दी अनेक हिस्सों में आंधी-वर्षा की चेतावनी[/caption]

मौसम विभाग ने दी अनेक हिस्सों में आंधी-वर्षा की चेतावनी


देश के अधिकांश हिस्सों में पिछले दिनों से पड़ रही गर्मी की मार और लू के गर्म थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है लेकिन अब पसीने-पसीने होने की समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। मौसम का मिजाज बदल रहा है, सोमवार कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। इधर मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने सोमवार को केरल से दस्तक दे दी है। बता दें कि केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। तीन दिन पहले से ही मानसून ने एंट्री कर ली है। मानसून आने से पहले इस क्षेत्र में प्री मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी थीं। वहीं अगले पांच दिनों तक केरल सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी वर्षा की चेतावनी दी है। पेश है ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में मौसम का ताजा हाल।

आगामी चार दिनों के मौसम का हाईअलर्ट जारी 


बता दें कि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक केरल सहित कई हिस्सों में आंधी-तूफान और भारी वर्षा होने का हाईअलर्ट जारी किया है। केरल में कई दिनों बारिश का सिलसिला जारी है लेकिन यह प्री मानसून की बारिश थी अब सोमवार से केरल में मानसून  ने दस्तक दे दी है। माना जा रहा है कि मौसम अनुकूल रहा तो अगले कुछ दिनों में मानसून देश के विभिन्न हिस्सों में भी सक्रिय हो जाएगा। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और तपिश से राहत मिल रही है। उधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1 जून 2022 तक केरल के अलावा जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में भी मानसून की तेज बारिश हो सकती है।

मौसम का मिजाज नरम हुआ 


मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों में उत्तरप्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश के छींटे पड़ सकते हैं। सोमवार को यूपी के अधिकांश जिलोंं में आसमान में बादल बने रहे और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गाजियाबाद में भी लोगों ने पारा गिरने से राहत महसूस की है। मध्यप्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया,  लोगों को मौसम बदलने का अहसास हुआ। मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान में मानसून आने का बेसब्री से इंतजार 


वहीं राजस्थान में भीषण गर्मी की मार के कारण लोग मानसून आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को तापमान में कुछ गिरावट और बादल छाए रहने से लोगों ने राहत महसूस की। मानसून जल्द आने की आस लिए प्रदेश के किसान खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी करने लगे हैं। राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर आदि जिलों में पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्यियस के आसपास होने के कारण गर्मी का असर बरकरार है। सोमवार को बादल छाए रहने से तापघात का असर कम हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम रहेगा अस्त-व्यस्त  


आपको बता दें कि देश के कई पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर आगामी तीन दिनों तक बना रहेगा। इससे पाकिस्तान से सटे राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में चक्रवाती हवाएं चलेंगी। स्काईमेट के मौसम आंकलन के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तराखंड सहित कुछ प्रदेशों में तेज हवा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस तरह से उत्तर पश्चिमी भारत से लेकर पूर्वी भारत तक एक तरफ पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्वी अरब सागर और केरल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। यह और समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसी तरह पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान से लेकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार और उप हिमालयी पश्चिमी बंगाल से गुजरते हुए आसाम तक फैली हुई है।

बीते 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में हुई बारिश 


पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में मौसम की हलचल तेज रही। बता दें कि केरल, झारखंड और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की और मध्यम बारिश हुई वहीं पश्चिमी बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, उत्तर तटीय ओडिसा और उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सामान्य बारिश हुई। इसके अलावा आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, हरियाणा और असम के अलग-अलग हिस्सों में हल्की छिटपुट वर्षा के समाचार हैं।

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post