सूरजमुखी की खेती

सूरजमुखी की खेती


सूरजमुखी वैज्ञानिक खेती इस तरह से करें




सूरजमुखी की खेती





  1. जलवायु और भूमि

  2. प्रजातियाँ

  3. खेत की तैयारी

  4. बुवाई का समय

  5. बीज की मात्रा

  6. उर्वरक का प्रयोग

  7. सिंचाई का समय

  8. निराइ एवं गुड़ाई

  9. मिट्टी की मात्रा

  10. परिषेचन की क्रिया

  11. फसल सुरक्षा

  12. कटाई और मड़ाई

  13. भण्डारण




सूरजमुखी की फसल प्रकाश संवेदी है, अत: इसे वर्ष में तीन बार रबी, खरीफ एवं जायद सीजन में बोया जा सकता है। जायद मौसम में सूरजमुखी को फरवरी के प्रथम सप्ताह से फरवरी के मध्य तक बोना सबसे उपयुक्त होता है, जायद मौसम में कतार से कतार की दूरी 4-5 सेमी व पौध से पौध की दूरी 25-30 सेमी की दूरी पर बुवाई करें।







सूरजमुखी की खेती खरीफ, रबी, एवं जायद तीनो ही मौसम में की जा सकती है, लेकिन खरीफ में इस पर अनेक रोगों एवं कीटो का प्रकोप होने के कारण फूल छोटे होते है, तथा दाना कम पड़ता हैI जायद में सूरजमुखी की अच्छी उपज प्राप्त होती हैI इस कारण जायद में ही इसकी खेती ज्यादातर की जाती हैI

What is the need to check with Garuda on tractor? Power tiller most important tips and tricks

जलवायु और भूमि


सूरजमुखी की खेती के लिए किस प्रकार की जलवायु  और भूमि की आवश्यकता पड़ती है?

सूरजमुखी की खेती खरीफ रबी जायद तीनो मौसम में की जा सकती हैI फसल पकते  समय शुष्क जलवायु की अति आवश्यकता पड़ती हैI सूरजमुखी की खेती अम्लीय एवम क्षारीय भूमि को छोड़कर सिंचित दशा वाली सभी प्रकार की भूमि में की जा सकती है, लेकिन दोमट भूमि सर्वोतम मानी जाती हैI

प्रजातियाँ


उन्नतशील प्रजातियाँ कौन कौन सी होती है, जिन्हें हमें खेत में बोना चाहिए?

इसमे मख्य रूप से दो प्रकार की प्रजातियाँ पायी जाती हैI एक तो सामान्य या  संकुल प्रजातियाँ इसमे मार्डन और सूर्य पायी जाती हैI दूसरा संकर प्रजातियाँ इसमे के बी एस एच-1 और एस एच 3322 एवं ऍफ़ एस एच-17 पाई जाती हैI

खेत की तैयारी


सूरजमुखी की फसल के लिए खेतो की तैयारी हमारे किसान भाई किस प्रकार करें?

खेत की तयारी में जायद के मौसम में प्राप्त नमी न होने पर खेत को पलेवा करके जुताई करनी चाहिएI एक जुताई मिटटी पलटने वाले हल से तथा बाद में 2 से 3 जुताई देशी हल या कल्टीवेटर से करनी चाहिए मिटटी भुरभुरी कर लेना चाहिए, जिससे की नमी सुरक्षित बनी रह सकेI

बुवाई का समय


बुवाई का सही समय क्या है और किस विधि से ये बोये जाते है?

जायद में सूरजमुखी की बुवाई का सर्वोत्तम समय फरवरी का दूसरा पखवारा है इस समय बुवाई करने पर मई के अंत पर जून के प्रथम सप्ताह तक फसल पक कर तैयार हो जाती है, यदि देर से बुवाई की जाती  है तो पकाने पर बरसात शुरू हो जाती है और दानो का नुकसान हो जाता है, बुवाई लाइनों में हल के पीछे 4 से 5 सेंटीमीटर गहराई पर करनी चाहिएI लाइन से लाइन की दूरी 45 सेंटी मीटर तथा पौध से पौध की दूरी 15 से 20 सेंटीमीटर रखनी चाहिएI

बीज की मात्रा


सूरजमुखी की बुवाई में प्रति हेक्टयर बीज की कितनी मात्रा लगती है, और इनका शोधन किस प्रकार करे?

बीज की मात्रा अलग अलग पड़ती है, जैसे की संकुल या सामान्य प्रजातियो  में 12 से 15 किलो ग्राम प्रति हैक्टर बीज लगता है और संकर प्रजातियो में 5 से 6 किलो ग्राम प्रति हैक्टर बीज लगता हैI यदि बीज की जमाव गुणवता 70% से कम हो तो बीज की मात्रा बढ़ाकर बुवाई करना चाहिए, बीज को बुवाई से पहले 2 से 2.5 ग्राम थीरम प्रति किलो ग्राम बीज को शोधित करना चाहिएI बीज को बुवाई से पहले रात में 12 घंटा भिगोकर सुबह 3 से 4 घंटा छाया में सुखाकर सायं 3 बजे के बाद बुवाई करनी चाहिए जायद के मौसम में I

उर्वरक का प्रयोग


सूरजमुखी की फसल में उर्वरको का प्रयोग कितनी मात्रा में करनी चाहिए और कब करना चाहिए?

सामान्य उर्वरकों का प्रयोग मृदा परिक्षण के आधार पर ही करनी चाहिए फिर भी नत्रजन 80 किलोग्राम, 60 किलोग्राम फास्फोरस एवम पोटाश 40 किलो ग्राम तत्व के रूप में प्रति हेक्टेयर पर्याप्त होता हैI नत्रजन की आधी मात्रा एवम फास्फोरस व् पोटाश की पूरी मात्रा बुवाई के समय कुडों में प्रयोग करना चाहिए इसका विशेष ध्यान देना चाहिए  शेष नत्रजन की मात्रा बुवाई के 25 या 30 दिन बाद ट्राईफ़ोसीड के रूप में देना चाहिए यदि आलू के बाद फसल ली जाती है तो 20 से 25% उर्वरक की मात्र कम की जा सकती है, आखिरी जुताई में खेत तैयार करते समय 250 से 300 कुंतल सड़ी गोबर की खाद या कम्पोस्ट खाद लाभदायक पाया गया हैI

सिंचाई का समय


सूरजमुखी की फसल में सिचाई कब और कैसे करनी चाहिए?

पहली सिचाई बुवाई के 20 से 25 दिन बाद हल्की या स्प्रिकलर से करनी चाहिएI बाद में आवश्यकतानुसार 10 से 15 दिन के अन्तराल पर सिचाई करते रहना चाहिएI कुल 5 या  6 सिचाइयो की आवश्यकता पड़ती हैI फूल निकलते समय दाना भरते समय बहुत हल्की सिचाई की आवश्यकता पड़ती हैI जिससे पौधे जमीन में गिरने न पाए क्योकि जब दाना पड जाता है तो सूरजमुखी के फूल के द्वारा बहुत ही पौधे पर वजन आ जाता है जिससे की गिर सकता है गहरी सिचाई करने सेI

निराइ एवं गुड़ाई


फसल की निराई गुड़ाई कब करनी चाहिए और उसमे खरपतवारो  का नियत्रण हमारे किसान भाई किस प्रकार करें?

बुवाई के 20 से 25 दिन बाद पहली सिचाई के बाद ओट आने के बाद निराई गुड़ाई करना अति आवश्यक है, इससे खरपतवार भी नियंत्रित होते हैI रसायनो द्वारा खरपतवार नियत्रण हेतु पेंडामेथालिन 30 ई सी की 3.3 लीटर मात्रा 600 से 800 लीटर पानी घोलकर प्रति हैक्टर की दर से बुवाई के 2-3 दिन के अन्दर छिडकाव करने से खरपतवारो का जमाव नहीं होता हैI

मिट्टी की मात्रा


सूरजमुखी की फसल में पौधों पर कब, कैसे और कितनी मिट्टी चढानी चाहिए, ताकि उनका संतुलन बना रहे?

सूरजमुखी का फूल बहुत ही बड़ा होता है इससे पौधा गिराने का भय बना रहता है इसलिए नत्रजन की टापड्रेसिंग करने के बाद एक बार पौधों पर 10 से 15 सेंटीमीटर ऊँची मिट्टी चढाना अति आवश्यक है जिससे पौधे गिरते नहीं हैI

परिषेचन की क्रिया


सूरजमुखी में परिषेचन की क्रिया कब करनी चाहिए किन साधनों के द्वारा करना चाहिए?

सूरजमुखी एक परिषेचित फसल है इसमे परिषेचन क्रिया अति आवश्यक है यदि परिषेचन क्रिया नहीं हो पाती तो पैदावार बीज न बन्ने के कारण कम हो जाती है इसलिए परिषेचन क्रिया स्वतः भवरो, मधुमक्खियो तथा हवा आदि के द्वारा होती रहती है फिर ही अच्छी पैदावार हेतु  अच्छी तरह फूलो, फुल आने के बाद हाथ में दस्ताने पहनकर या रोयेदार कपडा लेकर फसल के मुन्दको अर्थात फूलो पर चारो ऒर धीरे से घुमा देने से परिषेचन की क्रिया हो जाती है यह क्रिया प्रातः 7 से 8 बजे के बीच में कर देनी चाहिएI

फसल सुरक्षा


सूरजमुखी की फसल में फसल सुरक्षा किस प्रकार करें?

सूरजमुखी में कई प्रकार के कीट लगते है जैसे की दीमक हरे फुदके डसकी बग आदि हैI इनके नियंत्रण के लिए कई प्रकार के रसायनो का भी प्रयोग किया जा सकता हैI मिथाइल ओडिमेंटान 1 लीटर 25 ई सी या फेन्बलारेट 750 मिली लीटर प्रति हैक्टर 800 से 1000 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करना चाहिएI

कटाई और मड़ाई


सूरजमुखी की फसल की कटाई और मड़ाई करने का सही समय क्या है कब करनी चाहिए?

जब सूरजमुखी के बीज कड़े हो जाए तो मुन्डको की कटाई करके या फूलो के कटाई करके एकत्र कर लेना चाहिए तथा इनको छाया में सुख लेना चाहिए इनको ढेर बनाकर नहीं रखना चाहिए इसके बाद डंडे से पिटाई करके बीज निकल लेना चाहिए साथ ही  सूरजमुखी थ्रेशर का प्रयोग करना उपयुक्त होता हैI

भण्डारण


फसल प्राप्त होने के पश्चात उसका भण्डारण हम किस प्रकार  करें?

बीज निकलने के बाद अच्छी तरह सुख लेना चाहिए बीज में 8 से 10% नमी से आधिक नहीं रहनी चाहिएI बीजो से 3 महीने के अन्दर तेल निकल लेना चाहिए अन्यथा तेल में कड़वाहट आ जाती है, अर्थात पारिस्थिकी के अंतर्गत भंडारण किया जा सकता हैI

सूरजमुखी की फसल से कितनी पैदावार प्राप्त हो जाती है?दोनों तरह की प्रजातियों की पैदावार अलग- अलग होती हैI संकुल या सामान्य  प्रजातियों की पैदावार 12 से 15 कुन्तल प्रति हैक्टर होती है तथा संकर प्रजातियों की पैदावार 20 से 25 कुन्तल प्रति हैक्टर प्राप्त होती हैI








मिर्च की खेती



सूरजमुखी SunFlower की आधुनिक खेती


सूरजमुखी एक तिलहनी फसल है , इसकी खेती भारत में प्रमुखता से की जाती है | इसकी खेती वर्ष में तीन बार की जा सकती है परन्तु उत्तर भारत में इसकी खेती सर्दी के मौसम में की जाता है | खरीफ मौसम की सूरजमुखी में कीट का प्रकोप ज्यादा होता है तथा फूल भी छोटा लगता है | जायद फसल के रूप में इसकी खेती सबसे उपयुक्त है तथा उत्पादन भी ज्यादा होता है | किसान समाधान इसकी जानकारी किसानों को  विस्तार से लेकर आया है |

  • खेती के लिए तैयारी 

  • उन्नत किस्में  

  • बुआई का तरीका

  • बीजों का उपचार  

  • खाद एवं उर्वरक 

  • खरपतवार नियंत्रण

  • रोग एवं उपचार  

  • कीट एवं उनका नियंत्रण

  • आय व्यय की जानकरी 


सूरजमुखी हेतु भूमि की तैयारी


फसल किसी भी प्रकार की भूमि में खेती की जा सकती है | इसकी खेती उस भूमि में भी किया जा सकता है जिस भूमि में धान की खेती नहीं किया जा सकता है | उतार – चढ़ाव वाली, कम जल धारण क्षमता वाली उथल  वाली आदि कमजोर किस्म में  फसलें अधिकतर उगाई जा रही है | हल्की भूमि में जिसमें पानी का निकास अच्छा हो इनकी खेती के लिए उपयुक्त होती है |बहुत अच्छी जल निकासी होने पर लघु धन्य फसलें प्राय: सभी प्रकार की भूमि में उगाई जा सकती है | भूमि की तैयारी के लिए गर्मी की जुताई करें एवं वर्षा होने पर पुनः खेत की जुताई करें या बखर चलायें जिसमें मिट्टी अच्छी तरह से भुरभुरी हो जायें |

सूरजमुखी की उन्नत किस्में 



  1. मार्डन :- इस प्रजाति की उत्पादन क्षमता 6 से 8 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है | इसकी उपज समय अवधि 80 से 90 दिन है | इसकी विशेषता यह है की पौधों की ऊँचाई 90 से 100 सेमी. तक होती है | इस प्रजाति की खेती बहुफसलीय क्षेत्र के लिए उपयुक्त है |  इस प्रजाति में तेल की मात्र 38 से 40 प्रतिशत होती है |

  2. बी.एस.एच. – 1 :- इस प्रजाति की उत्पादन 10 से 15 किवंटल प्रति हैक्टेयर है तथा इसकी उत्पादन समय 90 से 95 दिन है | इसकी विशेषता यह है की पौधों की ऊँचाई 100 से 150 सेमी. तक होती है | इस प्रजाति में तेल की मात्र 41 प्रतिशत होती है |

  3. एम.एस.एच. :- इस प्रजाति की उत्पादन 15 से 18 किवंटल प्रति हैक्टेयर  है  तथा इसकी उत्पादन समय 90 से 95 दिन है | इसकी विशेषता यह है की पौधों की ऊँचाई 170 से 200  सेमी. तक होती है | इस प्रजाति में तेल की मात्र 42 से 44 प्रतिशत होती है |

  4. सूर्या :– इस प्रजाति की उत्पादन 8 से 10 किवंटल प्रति हैक्टेयर है तथा इसकी उत्पादन समय 90 से 100 दिन है | इसकी विशेषता यह है की पौधों की ऊँचाई 130 से 135 सेमी. तक होती है | इसप्रजाति की की खेती पिछेती बुवाई के लिए उपयुक्त है |  इस प्रजाति में तेल की मात्र38 से 40  प्रतिशत होती है |

  5. ई.सी. 68415 :- इस प्रजाति की उत्पादन 8 से 10 किवंटल प्रति हैक्टेयर है तथा इसकी उत्पादन समय 110 से 115 दिन है | इसकी विशेषता यह है की पौधों की ऊँचाई 180 से 200  सेमी. तक होती है | इसप्रजाति की की खेती पिछेती बुवाई के लिए उपयुक्त है |  इस प्रजाति में तेल की मात्र38 से 40  प्रतिशत होती है |


सूरजमुखी बीज की बुवाई कब और कैसे करें ?


सिंचित क्षत्रों में खरीफ फसल की कटाई के बाद अक्तूबर से मध्य नवम्बर के बीच करना चाहिए | अक्टूबर माह में की गई बुवाई से अंकुरण अच्छा रहता है | इसके अलावा असिंचित क्षेत्रों में (वर्षा निर्भरता खेती) में सूरजमुखी की बोनी वर्ष समाप्त होते ही सितम्बर माह के मध्य सप्ताह से आखरी सप्ताह तक कर देना चाहिए | ग्रीष्म फसल की बोनी का समय जनवरी माह के तीसरे सप्ताह से फरवरी माह के अन्त तक उपयुक्त होता है | इसी समय के बीच में बोनी करना चाहिए | बुवाई के समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए की वर्ष प्रारम्भ होने से पहले कटाई होकर गहाई किया जा सके |

बीज की मात्रा


उन्नत किस्मों के बीज की मात्रा – 10 किलोग्राम / हेक्टयर संकर किस्मों के बीज की मात्रा – 6 से 7 किलोग्राम / हैक्टेयर होना चाहिए |

बुवाई कैसे करें


पिछेती खरीफ एवं जायद की फसल के लिए कतार से कतार की देरी 45 सेमी एवं रबी फसल के लिए 60 सेमी होनी चाहिए | पौधे से पौधे की दुरी 25 से 30 सेमी रखना चाहिए |

सूरजमुखी में बीजोपचार :-


लाभ :- बीजों की अंकुरण क्षमता बढ़ जाती है एवं फंफूंदनाशक बीमारियों से सुरक्षा होती है |
फंफूंदनाशक दवा का नाम एवं मात्रा :-

बीज जनित रोगों की रोकथाम के लिए 2 ग्राम थायरम एवं 1 ग्राम कार्बनडाजिम 50 के मिश्रण को प्रति किलो ग्राम बीज की दर से अथवा 3 ग्राम थायरम / किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करना चाहिए | डाउन मिल्ड्यू बीमारी के नियंत्रण के लिए रेडोमिल 6 ग्राम / किलोग्राम बीज की दर से बीज उपचारित करें |

दवा उपयोग करने का तरीका :- बीजों को पहले चिपचिपे पदार्थ से भिगोकर दावा मिला दें फिर छाया में सखाएं और 2 घंटे बाद बोनी करें |

सूरजमुखी फसल में पोषक तत्व प्रबंधन 


जैव उर्वरक का उपयोग :-

जैव उर्वरक के उपयोग से लाभ –  पौधों को पोषक तत्व उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं | जैव उर्वरकों के नाम एवं अनुशंसित मात्रा – एजोटोबेक्टर जैव उर्वरक का एक पैकेट एक हैक्टेयर बीज के उपचार हेतु प्रयोग करें | पी.एस.बी. जैव उर्वरक के 15 पैकेट को 50 किलोग्राम गोबर या क्म्पोष्ट खाद में मिलाकर दें |

जैव उर्वरकों के उपयोग की विधि :- जैव उर्वरकों के नाम एवं अनुशंसित मात्रा के अनुसार आखिरी बखरनी के समय प्रति हैक्टेयर खेत में डालें | इस समय खेत में नमी होना चाहिए |

भिंडी की खेती

पोषक तत्व प्रबंधन :-

क्म्पोष्ट की मात्रा एवं उपयोग :- सूर्यमुखी के अच्छे उत्पादन के लिए क्म्पोष्ट खाद 5 से 10 टन / हैक्टेयर की दर से बोनी के पूर्व खेत में डालें |

मिट्टी परीक्षण के लाभ :-


पोषक तत्वों का पूर्वानुमान कर संतुलित खाद डी जा सकती है | संतुलित उर्वरकों की मात्रा देने का समय एवं तारीख – बोनी के समय 30 – 40 किलोग्राम नत्रजन, 60 किलोग्राम स्फुर एवं 30 किलोग्राम पोटाश की मात्रा प्रति हैक्टेयर खेत में डालें | खड़ी फसलों में नत्रजन की 20 – 30 किलोग्राम / हैक्टेयर मात्रा बोनी के लगभग एक माह बाद प्रथम सिंचाई के बाद पौधे के कतारों के बाजू में दें |

सूरजमुखी में खरपतवार नियंत्रण 


रासायनिक तरीके से निंदाई करें :-

खरपतवार की निदाई दो तरह से कर सकते हैं पहला यह होगा की खरपतवार को फसल बुवाई से पहले ही नष्ट कर दें | यह ज्यादा अच्छा रहता है दूसरा यह है की बुवाई के बाद पौधा बड़ा हो जाता है तो खरपतवार की निदाई करना जरिरी रहता है \
बुवाई से पूर्व खरपतवार का निदाई :-

एलाक्लोर दावा की 1.5 किलोग्राम हैक्टेयर की दर से बुवाई के बाद पर अंकुरण से पूर्व प्रयोग कर खरपतवार को नष्ट कर सकते हैं | एलाक्लोर दावा की 1.5 किलोग्राम मात्रा को 700 से 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हैक्टेयर की दर से प्रयोग करें |
खड़ी फसल में :-

कड़ी फसल में खरपतवार की निदाई के लिए मुख्यत: दो दावा का उपयोग कर सकते हैं | इसके लिए क्यूजैलोफाप की 50 ग्राम को 750 से 800 लीटर प्रति हैक्टेयर की दर से उस समय उपयोग करें जब खरपतवार 2 से 3 पत्ती का हो जाए | तथा एमेजामेथाबेन्ज की 75 से 100 ग्राम मात्रा को 750 से 800 ली पानी में घोल बनाकर स्प्रे करें | इसका प्रयोग 4 से 8 पत्ती का होजाने पर इस दावा का स्प्रे करें |

सूरजमुखी में लगने वाले रोग और उनका उपचार 


फसल में कई तरह का रोग लगता है | कुछ रोग जलवायु परिवर्तन से होता है तो कुछ रोग फसल के अनुसार होता है | इन सभी को नियंत्रित करना जरुरी रहता है | जिससे उत्पादन पर किसी भी तरह का प्रभाव नहीं पड सके | इसलिए सभी रोगों की सारी जानकारी लेकर आया है |

Rice Planting Machine latest
काले धब्बे का रोग (अल्टनेकरया ब्लाईट) :-

यह रोग 15 से 20 प्रतिशत तक खरीफ के मौसम में हानि पहुँचा सकती है | इसकी पहचान यह है की आरम्भ में पौधों के निचले पत्तों पर हल्के काले गोल अंडाकार धब्बे बनते हैं जिनका आकार 0.2 से 5 मि.मी. तक होता है | बाद में ए धब्बे बढ़ जाते तथा पत्ते झुलस कर गीर जाते हैं | एसे पौधे कमजोर पद जाते हैं तथा फूल का आकार भी छोटा हो जाता है |

रोकथाम :- इस रोग की रोकथाम के लिए एम – 45 दावा का प्रयोग करें | 1250 से 1500 ग्राम मात्रा को प्रति हैक्टेयर की दर से प्रयोग करें | इसका प्रयोग 10 दिन के अंतराल पर 2 से 3 छिड़काव बीमारी शुरू में ही करें |
फूल गलन (हेत राट) :-

यह रोग इस फसल की प्रमुख बीमारी है | इसकी पहचान यह है की आरम्भ में फूल के पिछले भाग पर डंडी के पास हल्के भूरे रंग का धब्बा बनता है | यह धब्बा आकार में बढ़ जाता है तथा फूल को गला देता है | कभी – कभी फूल की डंडी भी गल जाती है तथा फूल टूट कर लटक जाता है | इस रोग के कारण फूलों में दाने नहीं बनते |

रोकथाम :- इस रोग की रोकथाम के लिए एम – 45 या कापर आक्सिक्लोराइड दावा का प्रयोग करें | 1250 से 1500 ग्राम दावा को प्रति हैक्टेयर की दर से फूल आने पर 15 – 15 दिन के नत्रल पर 2 छिड़काव करें |
जड़ तथा तना गलन :-

यह बीमारी फसल में किसी भी अवस्था पर आ सकती है, परन्तु फूलों में दाने बनते समय अधिक आती है | रोग ग्रस्त पौधों की जड़ें गली तथा नर्म हो जाती है तथा तना 4 इंच से 6 इंच तक कला पद जाता है | एसे पौधे कभी – कभी जमीन के पास से टूट कर गीर जाते हैं रोग द्र्स्ट पौधे सुख जाते हैं |

रोगथाम :- इस रोग की रोथं के लिए थाइरम या केप्टान (फंफूंदनाशक) दावा का प्रयोग करें | इस दवा का 3 ग्राम/किलोग्राम प्रति हैक्टेयर की दर से प्रयोग करें | इस दावा का प्रयोग बीज बीजोपचार करें व इस रोग से बचाव के लिए भूमि में समुचित मात्रा में नमी रखें |

लहसून की खेती
झुलसा रोग :-

यह रोग लगभग सभी फसलों में होता है इस रोग से पौधे झुलस जाते हैं |

रोकथाम :- इस रोग का रोकथाम के लिए मैटालेक्सिन दवा का प्रयोग करें | इस दावा का 4 ग्राम / किलोग्राम प्रति हैक्टेयर की दर से प्रयोग करें | इस रोग की रोकथाम के लिए बीजोपचार करे व अचछे जल निकास की व्यवस्था करें | फसल चक्र अपनाएं एवं रोग ग्रस्त पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दें |

सूरजमुखी में लगने वाले कीट एवं उनका नियंत्रण 


फसल को रोग के अलावा कीट से भी काफी नुकसान होता है | इसकी रोक थाम बहुत जरुरी है | इस फसल में कई तरह के कीट का प्रकोप होता है | कुछ कीट पत्ती में लगती है तो कुछ कीट तने में लगती है | इसलिए सभी कीटों की जानकारी होना जरुरी है |
कटुआ सुंडी :-

इस रोग का लक्षण यह है कि अंकुरण के पश्चात् व बाद तक भी पौधों को जमीन की स्थ के पास से काट कर नष्ट कर देती है |

रोकथाम :- इस रोग की रोकथाम के लिए मिथाइल पैराथियान दावा का प्रयोग करें | इस दावा का 2 प्रतिशत चूर्ण 25 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर की दर से भुरकाव करें |

पत्ते कुतरने वाली लट :-

यह कीट दो तिन प्रकार की पत्ते कुतरने वाली लटों (तम्बाकू कतर पिलर, बिहार हेयर कतर पिलर, ग्रीन कतर पिलर) का प्रयोग देखा गया है |

रोकथाम :- इस कीट की रोकथाम के लिए डायमिथोएट 30 ई.सी. का प्रयोग करें | इस दवा की 875 मिली. का प्रति हैक्टेयर की दर से प्रयोग करें |
तना फली छेदक :-

इस कीट की सुंडिया कोमल पत्तों को काटकर व फूलों में छेड़ करके खा जाती है |

रोकथाम :- इस कीट की रोकथाम के लिए मोनोक्रोतोफास 36 डब्लू.एस.सी. का प्रयोग करें | इस दवा को एक लीटर को प्रति हैक्टेयर की दर से प्रयोग करें |

सूरजमुखी कटाई गहाई एवं आय व्यय 


कटाई :-


  •  फसल में पौध पककर पीले रंग में बदलने लगते है तब कटाई करना चाहिए |

  • सूरजमुखी की फ्लेटें एक साथ नहीं पकती है अत: यह सावधानी रखना चाहिए की परिपक्क फ्लेटें ही कटी जाए |

  • फ्लेटों को खेत में सुखाने के लिए 5 से 6 दिन के लिए छोड़ देना चाहिए | जिससे फ्लेटों की अतरिक्त नमी सुख जाए |

  • यह क्रिया गहाई में सहायक है |


गहाई :-


  • गहाई साफ जमीन पर की जाती है |

  • सूखे फूलों को लाठी से पीटकर या दो फूलों को आपस में रगड कर गहाई की जा सकती है |

  • यदि फसल ज्यादा हो तो थ्रेसर की सहयता ली जा सकती है |

  • बीजों को सुपे से फटककर साफकर धूप में सुखा लें |

  • उपज

  • इस फसल की उपज इसकी प्रजातियों पर भी निर्भर करता है | देरी से पकने वाली 8 से 10 किवंटल/हैक्टेयर एवं मध्यम 15 से 20 किवंटल / हैक्टेयर उत्पादन है |


 

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post