धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ, ज्योतिष अनुसार हो सकता है धन लाभ
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल 2 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तमाम उपाय अपनाते हैं। धनतेरस के मौके पर सोने, चांदी, बर्तनों और वाहनों की खरीददारी करना और साथ ही प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 चीजें हैं, जिन्हें विशेष तौर पर धनतेरस के दिन जरूर खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कभी कमी नहीं होती।
कुमकुम: धनतेरस के दिन कुमकुम जरूर खरीदना चाहिए। कुमकुम खरीदने के बाद इसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और बाद में खुद को भी यह लगाएं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुमकुम खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती
मां लक्ष्मी के पद्चिन्ह: धनतेरस के दिन घर में मां लक्ष्मी के पद्चिन्ह लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें की पद्चिन्ह लगाने से पहले उनकी आरती जरूर कर लें। साथ ही मां लक्ष्मी से घर में वास करने की प्रार्थना करें।
दीप: दिवाली से पहले धनतेरस के दिन भी दीप लगाएं जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन दीप खरीदने की परंपरा है। रात को सोने से पहले एक दीपक को दक्षिण की ओर मुख करके जलाने से अकाल मृत्यु से छुटकारा मिलता है
साबुत धनिया: धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के सामने घी का दीपक जलाकर आरती करें। बाद में इस धनिये को प्रसाद के रूप में सभी लोगों में बांट दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं
बताशे: धनतेरस के दिन बताशे खरीदना भी शुभ माना जाता है। बाद में इस बताशे को माता लक्ष्मी को अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से घर में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं होती।
धनतेरस के दिन ये उपाय अपनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार को कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
हमें Facebook, Twitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.
0 Comments